डेविड लेलिऑट का राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला का दौरा
उत्तर पश्चिम भारत के ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त डेविड लेलिऑट नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान का दौरा करेंगे।
ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से बस दो सप्ताह पहले उत्तर पश्चिम भारत के ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त डेविड लेलिऑट बुधवार को भारत के कुछ राष्ट्रमंडल खेलों की टीमों से मिलने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला का दौरा करेंगे और उन्हें अपनी शुभकामनाएं देंगे।
बीसवें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 3 अगस्त 2014 तक किया जाएगा। इसमें 11 दिन तक खेल होंगे और 250 पदक वितरित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेल अनेक सारे खेलों की एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है जिसमें राष्ट्रमंडल देशों की 70 टीमें भाग लेती हैं। 2014 के खेलों में, जिसका आदर्श वाक्य है: पीपल, प्लेस, पैशन (लोग, स्थल और जुनून), 4500 एथलीट भाग लेंगे और 10,00,000 टिकटें बिकेंगी और एक ऐसा कार्यक्रम होगा जिसमें थलसेना के 15,000 वॉलंटियर सहयोग देंगे। यह तीसरी बार है जब स्कॉटलैंड इन खेलों का आयोजन कर रहा है।
डेविड लेलिऑट ने कहा:
यह अवसर ब्रिटेन के लिए बहुत ही रोमांचक होगा। ग्लासगो खेल युनाइटेड किंगडम के लिए भारत तथा दुनिया भर के अन्य राष्ट्रमंडल देशों के साथ नए संबंध विकसित करने और उनके साथ मैत्री को और गहरा करने का एक विशिष्ट अवसर प्रदान करता है। 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और मैं भारतीय एथलीटों तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधियों से मिलने और उनसे यह सुनने को बेहद उत्सुक हूं कि टीम इंडिया की तैयारियां कैसी चल रही हैं। मैं उन्हें खेलों में सफलता और खुशी की शुभकामनाएं देता हूं और समय आने पर उनकी उपलब्धियों के बारे में सुनने को आतुर हूं।
भारत इन खेलों में भाग लेने वाले 70 देशों में से एक है। इसने अब तक हुए 19 में से 15 राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया है। 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार इसने पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया और अब तक की कुल पदक तालिका में इसका स्थान चौथा है, जिसमें इसने कुल मिलाकर 372 पदक (141 स्वर्ण, 123 रजत और 108 कांस्य) हासिल किए।
आगे की जानकारी:
-
नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला का यह दौरा बुधवार 9 जुलाई 2014 को भारतीय समय के अनुसार 4 बजे अपराह्न को होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक एस एस राय, एथलेटिक्स के राष्ट्रीय कोच बहादुर सिंह; बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) के राष्ट्रीय कोच जे एस संधू, महिला हॉकी के राष्ट्रीय कोच सीआर कुमार, टेबल टेनिस के राष्ट्रीय कोच बी मुखर्जी इस अवसर पर एथलेटिक्स, महिला हॉकी, बॉक्सिंग और टेबल टेनिस की राष्ट्रमंडल टीमों के साथ उपस्थित रहेंगे।
-
मीडिया के प्रतिनिधि पटियाला में इस अवसर का कवरेज करने के लिए आमंत्रित हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया आलम बेंस से उनके मोबाइल नं. 9501925556 पर संपर्क करें।
हमारा अनुसरण करें: Twitter, Facebook, Flickr, YouTube, LinkedIn, Storify, Eventbrite, Blogs, Foursqare