विश्व की समाचार कथा

यूके-इंडिया संपर्क को बल प्रदान के लिए विंबलडन के लॉर्ड अहमद भारत पहुंचे

लॉर्ड अहमद कॉमनवेल्थ, संयुक्त राष्ट्र संघ तथा दक्षिण एशिया के राज्य मंत्री हैं। इसके साथ वह संघर्ष क्षेत्र में यौन हिंसा को रोकने के लिए प्रधानमंत्री के विशेष प्रतिनिधि भी हैं।

यह 2019 to 2022 Johnson Conservative government के तहत प्रकाशित किया गया था
Lord Ahmad

Lord Ahmad of Wimbledon

विंबलडन के लॉर्ड तारिक अहमद यूके-भारत संबंधों को और मजबूत करने के लिए वर्तमान में भारत में हैं। नई दिल्ली में लार्ड अहमद भारत के साथ जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता जैसी प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर बात करके ब्रिटेन की फाॅर्स फॉर गुड की भूमिका को बढ़ावा देंगे। दिल्ली में वह महात्मा गांधी के जन्म की 150वीं वर्षगांठ मनाएंगे, तथा भारत के साथ समृद्ध और मजबूत व्यापारिक संबंध की नींव रखेंगे।

लॉर्ड अहमद की भारतीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री-अब्बास नकवी से मिलने की सम्भावना हैं; कपड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति ईरानी; पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, तथा सूचना और प्रसारण मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर से भी मिलने की सम्भवना है।

नई दिल्ली पहुंचकर, लार्ड अहमद ने कहा:

मै भारत आकर बहुत खूश हूँ, एक ऐसा स्थान जो मेरे दिल के बहुत करीब है। यूके पूरे विश्व में ‘फाॅर्स फॉर गुड’ की ताकत बनने की महत्वाकांक्षा रखता है। मैं वैश्विक चुनौतियों पर भारत के साथ हमारे सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हूं, जिसमे ऐसे मुद्दे शामिल है जो विश्व को खतरे मे डाल रहे हैं जैसे जलवायु परिवर्तन और लैंगिक समानता।

जैसे ही हम यूरोपीय संघ को छोड़ेंगे, व्यापार और शिक्षा से लेकर जलवायु परिवर्तन तथा कानून का शासन जैसे मुद्दों पर भारत के साथ हमारी भागीदारी पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जायेगी। मैं दोनों देशों के बीच ‘लिविंग ब्रिज’ यानी लोक संपर्क को और मज़बूत करने के लिए भी उत्सुक हूँ जो हमारे दोनों देशों को मज़बूती से जोड़ता है।

लॉर्ड अहमद राज घाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, ब्रिटिश उच्चायोग नई दिल्ली के द्वारा आयोजित ‘एक दिन के लिए उच्चायुक्त’ प्रतियोगिता के विजेता से मिलेंगे और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों से भारत तथा यूके में जलवायु परिवर्तन, अंतर-धर्म, विविधता तथा समानता के बारे में बात करेंगे।

कुछ और सूचनाएं

  • विंबलडन के लॉर्ड अहमद ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में कन्जर्वेटिवे पार्टी के सदस्य हैं। वह कॉमनवेल्थ, संयुक्त राष्ट्र तथा दक्षिण एशिया मामलों के राज्य मंत्री हैं तथा संघर्ष क्षेत्रों में यौन पर रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री के विशेष प्रतिनिधि हैं।

  • लॉर्ड अहमद की माता का जन्म जोधपुर, राजस्थान तथा उनके पिता का पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था।

मीडिया के सवालो के लिए कृपया संपर्क करें:

सैली हेडली, प्रमुख
प्रेस तथा संचार, ब्रिटिश उच्चायोग
चाणक्यपुरी,नई दिल्ली 110021
टेल-24192100 ; फैक्स:24192400

मेल करें: अश्वमेघ बैनर्जी

Updates to this page

प्रकाशित 3 October 2019