विश्व की समाचार कथा

यात्रा और अध्ययन के लिए यूके भारतीयों की प्राथमिकता

नवीनतम आंकड़े छात्र वीज़ा में 32% की वृद्धि और पर्यटन वीज़ा में 10% की वृद्धि दर्शा रहे हैं।

यह 2016 to 2019 May Conservative government के तहत प्रकाशित किया गया था
London

यूके ऑफिस फॉर नेशनल स्टेटिस्टिक्स के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारतीय नागरिकों को दिए जाने वाले यूके वीज़ा की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है:

  • जून 2018 को समाप्त हुए वर्ष में 550,925 भारतीयों को यूके का वीज़ा दिया गया है, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 10% अधिक है
  • पर्यटन वीज़ा 10% की वृद्धि के साथ 454,658 तक पहुंच गई है, जिससे पता चलता है कि भारतीयों द्वारा हॉलिडे डेस्टिनेशन के तौर पर ब्रिटेन को चुनना जारी है।
  • भारतीय छात्रों को दिए जाने वाले टी4 वीज़ा में पिछले 12 महीनों के दौरान 32% की वृद्धि हुई है और यह 15,390 तक पहुंच गया है।
  • इसी अवधि के दौरान 6,500 से अधिक भारतीय ब्रिटेन में अल्पकालिक अध्ययन के लिए आए थे। यह लगातार तीसरा साल है जब छात्र वीज़ा की संख्या में वृद्धि हुई है।
  • भारत को शेष विश्व की तुलना में अधिक यूके वर्क वीज़ा मिलना जारी है। पिछले साल 60,000 से अधिक वर्क वीज़ा जारी किए गए थे।

भारत के ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्क्विथ ने कहा:

नवीनतम आंकड़ों से उस प्रचलन को और बल मिला है जिसे हम कुछ समय से देख रहै हैं - कि पूरे बोर्ड में अधिक से अधिक भारतीय ब्रिटेन जाने, काम करने और अध्ययन करने के लिए डेस्टिनेशन के तौर पर चुन रहे हैं। यह वाकई शानदार है।

मुझे इस बात से विशेष प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय छात्रों की संख्या में 32% की वृद्धि हुई है। मैं इस साक्ष्य का स्वागत करता हूं कि अंतरराष्ट्रीय छात्र हमारे विश्व स्तरीय संस्थानों में पढ़ना चाहते हैं और वो यहां पर अपने स्थान को सुरक्षित करने में सफल हो रहे हैं।

आगे की जानकारी:

द ऑफिस फॉर नेशनल स्टेस्टिटिक्स (ओएनएस) ब्रिटेन की आधिकारिक संस्था है जो यूके की अर्थव्यवस्था, समाज और आबादी के आंकड़ों को एकत्र करके उनका विश्लेषण करने के बाद उन्हें प्रसारित करती है। उनकी भूमिका पर अधिक जानकारी यहां से प्राप्त की जा सकती है।

ऊपर उद्धृत आंकड़े जुलाई 2017 से जून 2018 तक के हैं - और उनकी तुलना पिछले 12 महीनों (जुलाई 2016 से जून 2017) से की गई है।

इस डेटा का स्रोत, ओएनएस तिमाही अपडेट यहां ऑनलाइन उपलब्ध है।

भारतीय वीज़ा आवेदनों में 10 में से 9 को मंजूरी दे दी गई है, जो वैश्विक औसत से ज्यादा है।

मीडिया

मीडिया से संबंधित प्रश्नों के लिए, कृपया संपर्क करें:

सैली हेडली, हेड ऑफ कम्युनिकेशन
प्रेस और कम्युनिकेशन
ब्रिटिश उच्चायोग, चाणक्यपुरी
नई दिल्ली 110021
टेलीफोन: 44192100; फैक्स: 24192411

मेल करें: किट्टी तवाकले

हमें फॉलो करें Twitter, Facebook, Flickr, Eventbrite, Blogs, Youtube, Instagram

Updates to this page

प्रकाशित 24 August 2018