विश्व की समाचार कथा

प्रीति पटेल ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की

यूके की कैबिनेट मंत्री प्रीति पटेल ने अपनी भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और विकास संबंधों को मजबूत बनाने के लिए भारतीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से भेंट की।

यह 2016 to 2019 May Conservative government के तहत प्रकाशित किया गया था
Priti Patel meets Indian Finance Minister Arun Jaitley

UK Cabinet Minister Priti Patel met with Indian Finance Minister Arun Jaitley

विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र और सबसे बड़े लोकतंत्र के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी से यूके और भारत दोनों में विकास को बढ़ावा मिलेगा।

यूके की नई अंतर्राष्ट्रीय विकास सचिव ने आज कहा कि दोनों देशों में विकास और समृद्धि को बढ़ाने के लिए यूके और भारत अपनी साझा विशेषज्ञता और संसाधनों का उपयोग करेंगे।

भारत में अपनी यात्रा के दौरान, अपनी नई भूमिका में अपने पहली यात्रा में, यूके की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने भारतीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की और यूके और भारत में प्रमुख आर्थिक संस्थानों और उत्कृष्टता के केंद्रों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में दोनों सरकारों के तरीकों पर चर्चा की।

यूके सरकार लंदन शहर के वित्तपोषण की शक्ति का दोहन कर स्मार्ट शहरों के निर्माण से, कुशलता को बढ़ावा देकर, व्यापार को सहज बनाकर और ऊर्जा संबंधित बुनियादी ढांचे को मजबूत कर भारतीय के महत्वकांक्षी आर्थिक एजेंडे को समर्थन देने की ओर कार्यरत है।

प्रीति पटेल ने कहा:

विश्व में अग्रणी होने के कारण, यूके भारत से अपनी आर्थिक साझेदारी को प्रगाढ़ कर रहा है, जिससे लोगों के लिए दीर्घकालिक विकास करना आसान होगा और दोनों महान देशों के लिए उज्ज्वल, समृद्ध भविष्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। मैं यहां साझा समृद्धि के आधार पर गहरी साझेदारी के निर्माण के लिए उपस्थित हूं जिससे यहां और यूके दोनों देशों में रोजगार और विकास दोनों पहुंचाना संभव होगा।

दोनो मंत्रियों ने यूके-भारत के परिवर्तित रिश्तों पर भी चर्चा की, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी की पिछले वर्ष ऐतिहासिक यूके यात्रा के दौरान रेखांकित किया गया था। एक वैश्विक राष्ट्र और प्रमुख अर्थव्यवस्था होने के नाते यूके और भारत के बीच संबंध समान हित वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने हेतु विकसित हो चुका है। इसे हासिल करने के लिए कुशलता और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान किया जाता है और भारत के सबसे गरीब तबके को लाभ पहुंचाने के लिए निजी क्षेत्र में निवेश किया जाता है जिसके बदले में यूके को अपने निवेश के लिए प्रतिलाभ भी मिलता है। इस प्रतिलाभ को दोबारा से निवेश किया जाता सकता है।

मीडिया प्रश्नों के लिए संपर्क करें:

किटी तवाकले
प्रेस और संचार,
ब्रिटिश उच्चायोग,
चाणक्यपुरी, नई दिल्ली, 110021
टेलीफोन: 44192100 : फैक्स: 24192411

मेल करें: अंशुमन अत्रोले

फॉलो करें: Twitter, Facebook, Flickr, YouTube, LinkedIn, Storify, Eventbrite, Blogs, Foursqare, Instagram, Vine, Snapchat @UKinIndia, Persicope @UKinIndia

Updates to this page

प्रकाशित 12 August 2016