Julian Evans
जीवनी
जुलियन ईवान्स का जन्म 5 जुलाई 1957 को हुआ था। वह यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन (बीए, ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री पाने के बाद 1978 में राजनयिक सेवा में शामिल हुए। उन्होंने निम्नलिखित कार्य/विदेश में पदों पर कार्य किया है :
-
1978-1979 राष्ट्रीयता एवं संधि विभाग, विदेश एवं राष्ट्रकुल मंत्रालय, लंदन
-
1979-1980 संयुक्त परमाणु इकाई, विदेश एवं राष्ट्रकुल मंत्रालय
-
1980-1981 रूसी भाषा प्रशिक्षण
-
1982-1984 तृतीय सचिव (वैज्ञानिक), ब्रिटिश दूतावास, मास्को
-
1984-1986 वाइस कांसुल (वाणिज्यिक), ब्रिटिश महावाणिज्य दूतावास, ज्यूरिख
-
1987-1989 राज्य मंत्री के निजी सचिव, विदेश एवं राष्ट्रकुल मंत्रालय
-
1989-1991 पर्यावरण, विज्ञान एवं ऊर्जा विभाग, विदेश एवं राष्ट्रकुल मंत्रालय
-
1991-1995 प्रथम सचिव, संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटिश मिशन, न्यूयॉर्क
-
1996-1999 प्रमुख, मध्य एशिया एवं ट्रांसकॉकासस विभाग, विदेश एवं राष्ट्रकुल मंत्रालय
-
1999-2001 मध्य एवं उत्तर-पश्चिमी यूरोपीय विभाग के उपाध्यक्ष, विदेश एवं राष्ट्रकुल मंत्रालय
-
2001 प्रमुख, अफगानिस्तान आपात यूनिट, विदेश एवं राष्ट्रकुल मंत्रालय
2002-2003 पाकिस्तान में उप-उच्चायुक्त, इस्लामाबाद
-
2003-2007 कनाडा में उप-उच्चायुक्त, ओटावा (2006-2007 में कनाडा में कार्यवाहक उच्चायुक्त)
-
2007-2001 ब्रिटिश कांसुल जनरल, सेन फ्रांसिस्को
-
2011 भारत में उप-उच्चायुक्त, नई दिल्ली
जुलियन की पत्नी का नाम गायली है और उनकी दो पुत्रियां- इसाबेला (14) और जॉर्जियाना (11) हैं।
सरकार में पिछली भूमिकाएं
-
Director of Protocol and Vice-Marshal of the Diplomatic Corps
-
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त नई दिल्ली