प्रेस विज्ञप्ति

रमज़ान 2016: डेविड कैमरून का संदेश

ब्रिटेन और समूचे विश्व में रमज़ान के पाक महीने में प्रधाममंत्री डेविड कैमरून सभी मुस्लिम समुदायों को मुबारकबाद भेजते हैं

यह 2015 to 2016 Cameron Conservative government के तहत प्रकाशित किया गया था

Ramadan 2016: Prime Minister’s message

पूर्ण प्रतिलिपि

यह रमजान का पाक महीना है- एक ऐसा समय जब मस्जिदें अपने दरवाजे खोल देती हैं, सामुदायिक केंद्र अपने पड़ोसियों को आमंत्रित करते हैं और यहां तक कि गिरिजाघर और पारसी उपासगृह भी रोजा खोलने वाले सभी मुसलामानों के लिए अपने यहां शरण देते हैं जब सभी धर्म या धर्म को नहीं मानने वालों को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

कंवेन्ट्री कैथेड्रल भी अपना एक बहु-विश्वास वाले इफ्तार का आयोजन कर रहा है। मैंचेस्टर में वे इफ्तार और इंग्लैंड के यूरोपीय चैम्पियनशिप का एक साथ संयोजन कर रहे हैं। और बेघर शरणार्थी-स्थल, देश भर में ‘बेघरों के लिए इफ्तार’ का आयोजन कर रहे हैं।

बेशक रमजान के बारे में सोचते ही हम सबसे पहले ‘रोज़ा’ के बारे में सोचते हैं। यह इस महीने का एक हिस्सा है जिसमें मुसलमानों की आस्था का कड़ा इम्तिहान होता है-खासतौर से इन लंबे, गर्म दिनों में।

लेकिन इसके अलावा भी इसमें बहुत कुछ है।

इसमें कम भाग्यशाली लोगों के लिए खाना और धन का दान दिया जाता है और सारा अतिरिक्त समय प्रार्थना और चिंतन में बिताया जाता है।

इस रमजान पर सभी की सोच में बसे हैं वे लोग जो असद और दाइश जैसी दोहरी बुराइयों के कारण अलग हुए हैं और वे सभी परिवार शरणार्थी शिविरों में अपनों को खो देने का गम मना रहे हैं, अपने विद्यालय और कार्यस्थल पर लौटने के लिए तड़प रहे हैं और यही सोच रहे हैं कि वे अपने घर कब लौटेंगे।

हमारे विचार-चाहे जो भी हमारी पृष्ठभूमि या विश्वास हो-उनके साथ हैं। और हमें सीरिया और उस क्षेत्र के लोगों का समर्थन जारी रखना चाहिए और हम एक स्थायी राजनीतिक समाधान की ओर प्रयासरत हैं। क्योंकि हमारा देश ऐसा ही है। हम केवल द्वार पर ही खड़े रहकर बात नहीं कर रहे! तो इस रमज़ान, चलिए उन पीड़ितों की मदद के लिए अपने संकल्प को नवीनीकृत करते हैं।

चलिए हम इफ्तार और सामुदायिक कार्यक्रमों पर एकत्रित होना जारी रखते हैं। चलिए हम जहां रहते हैं वहां के गर्वित, बहु-जातीय और बहु-विश्वास वाले लोकतंत्र का जश्न मनाएं। ब्रिटेन और समूचे विश्व में सभी को ‘ रमज़ान मुबारक’।

प्रकाशित 5 June 2016